सर्वाइकल कैंसर पर विशेष कार्यक्रम

संस्थाएं

नोखा।

सर्वाइकल कैंसर पर विशेष कार्यक्रम

नोखा। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेममं नोखा द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के तहत् तेरापंथ भवन में शासन गौरव साध्वी राजीमती के सान्निध्य में सर्वाइकल कैंसर पर एक विशेष शेसन रखा गया। जिसमें सीनियर डॉ. शासन सेवी डॉ. P.S. मरोठी ने महिला मंडल को सर्वाइकल कैंसर क्या है और क्यों होता है इसके बारे में डिटेल से बताया। ये ज्यादातर HPV infection से होता है। PMO क्षेत्रीय जिला अस्पताल प्रभारी डॉ. सुनील बोथरा ने बताया कि हमें pap smear testing जरूर करवानी चाहिए ताकि हमें सही समय पर बीमारी का पता चल सके तो इसका इलाज भी सम्भव है। डॉ. गीतिका ने हमें बताया कि सर्वाइकल कैंसर 35 वर्ष से 45 वर्ष की उम्र में ज्यादा होने का खतरा रहता है। हमें अपनी बच्चियों को वैक्सीन भी जरूर लगवानी चाहिए। साध्वी श्री ने कहा कि हमें अपने भावों को भी शुद्ध रखना चाहिए और अनुप्रेक्षा करनी चाहिए कि मैं स्वस्थ हूँ।