अणुव्रत काव्य संध्या का आयोजन

संस्थाएं

दिल्ली।

अणुव्रत काव्य संध्या का आयोजन

अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली एवं भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, दिल्ली क्षेत्रीय शाखा (IIPA) के संयुक्त तत्वाधान में काव्य संध्या का आयोजन भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, दिल्ली क्षेत्रीय शाखा के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली के सदस्यों द्वारा सामूहिक संगान से हुआ। अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली के अध्यक्ष बाबूलाल गोलछा ने सभी अतिथियों, कवियों तथा उपस्थित सभी संस्थाओं के सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा- आज का यह कार्यक्रम भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, दिल्ली क्षेत्रीय शाखा के संयुक्त तत्वाधान आयोजित हो रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की भविष्य में भी अनेक कार्यक्रम दोनों संस्थाओं के संयुक्त रूप से आयोजित होंगे। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान दिल्ली क्षेत्रीय शाखा के सचिव संजीव तिवारी ने संस्था की ओर से अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली का आभार व्यक्त करते हुए कहा आज हर्ष का विषय है कि दोनों संस्थाओं ने सहभागी बनकर आज काव्य संध्या का आयोजन किया है। कार्यक्रम में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के मुख्य न्यासी तेज करण सुराणा आदी की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन अणुव्रत समिति ट्रस्ट, परामर्शक व भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, दिल्ली क्षेत्रीय शाखा के कोषाध्यक्ष डॉ अनिल दत्ता मिश्रा ने किया।