संस्थाएं
मर्यादा क्वेस्ट का हुआ आयोजन
कोयंबतूर। साध्वीश्री सिद्धप्रभाजी के पावन सानिध्य में रात्रि कालीन कार्यक्रम में अभातेमम द्वारा निर्देशित मर्यादा क्वेस्ट का आयोजन किया गया। साध्वीश्रीजी के नवकार मंत्र उच्चारण के पश्चात रेखा मरोठी ने मंगलाचरण किया। भिक्षु, भारीमल, रायचंदजी एवं जीतमलजी चार टीम बनाई गई और चार रोमांचक राउंड खेले गए। क्विज का कुशल संचालन सुरेखा सेमलानी एवं सविता भंडारी ने किया। जीतमल टीम विजेता टीम रही ।