संस्थाएं
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
बेंगलूरु। मकला मरम्मा मंदिर के 26वें वार्षिक अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, बेंगलूरु द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा-प्रधान पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना रहा। इस स्वास्थ्य शिविर से कुल 85 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद गांधी नगर के अध्यक्ष प्रसन्न धोका, मंत्री प्रदीप चोपड़ा, उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, पूर्व अध्यक्ष रजत वेद तथा सक्रिय सदस्य विवेक मराठी, मुदित कोठारी, राकेश भंडारी एवं पंकज भंडारी की सराहनीय उपस्थिति और सेवाएं रहीं। साथ ही ATDC श्रीरामपुरम स्टाफ का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा।