संस्थाएं
विशेष अनुष्ठान का आयोजन
होसकोटे। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य साध्वी संयमलताजी के सान्निध्य में माघ पूर्णिमा एवं रविपुष्य नक्षत्र पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन होसकोटे में हुआ। साध्वी संयमलताजी ने कहा, अनुष्ठान आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। मंत्र सकारात्मकता को बढ़ाने वाला तथा नकारात्मकता के दूर करता है। । साध्वी मार्दवश्रीजी ने कहा, पूर्णिमा का योग मन की स्थिरता की प्राप्त करता है। शुक्लपक्ष व कृष्णपक्ष का जनम एवं हमारे शरीर में चंद्रमा की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। बीपी, हार्ट अटैक जैसे बीमारियों को दूर करने हेतु मुद्रा के प्रयोग बताए, स्वरों की जानकारी देते हुए चंद्रस्वर में अनुष्ठान का प्रारंभ करते हुए ओम की ध्वनि एवं अर्हम का रक्षा कवच बनाया। बीजाक्षरों एवं भक्तमार के सात मंत्रों का उच्चारण किया।