संस्थाएं
सीपीएस कार्यशाला का भव्य आयोजन
CPS एकेडमी अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की एक प्रशिक्षण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, प्रभावी वक्तृत्व, मंच संचालन, संवाद कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।CPS एकेडमी के प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों को भाषण कला, प्रस्तुति कौशल, बॉडी लैंग्वेज, आत्म-प्रेरणा, टीमवर्क एवं नेतृत्व से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है, जिससे वे सामाजिक, व्यावसायिक एवं संगठनात्मक क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका निभा सकें। सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखने वाली संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मार्गदर्शन में तेरापंथ युवक परिषद, सूरत द्वारा आयोजित “कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (CPS)” प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को तेरापंथ भवन सिटीलाइट में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का स्वागत परिषद अध्यक्ष नमन मेड़तवाल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं, जो व्यक्तित्व को निखारने के साथ नेतृत्व क्षमता को भी सशक्त करते हैं।
मुख्य अतिथि भगवान महावीर यूनिवर्सिटी के ट्रस्टी हर्षिता जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी है और ऐसे प्रशिक्षण युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि तेरापंथी सभा के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल बोथरा ने प्रतिभागियों को प्रभावी वक्तृत्व, आत्म-प्रेरणा एवं नेतृत्व कौशल के व्यावहारिक सूत्रों से अवगत कराया। इस अवसर पर सीपीएस एकेडमी के सहप्रभारी अमित गन्ना ने संभागीयो को CPS के बाद आगे व्यक्तित्व विकास का कार्यक्रम मेक योर मार्क करने की भी प्रेरणा दी। सूरत परिषद के शाखा प्रभारी निलेश टेबा ने जूनियर सीपीएस और PDI जैसे आयामों को परिषद द्वारा संपादित करने का विचार व्यक्त किया । जोनल ट्रेनर पलक जैन, डिंपल सियाल एवं नेशनल ट्रेनर प्रीति धाकड़ के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अपने संवाद एवं व्यक्तित्व कौशल को सशक्त किया। तेरापंथ युवक परिषद, सूरत के संयोजक गणेश बंब ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन भी CPS प्रतिभागियों द्वारा आत्मविश्वास के साथ किया गया।