संस्थाएं
पूर्वोदय–2026 जोनल कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन
बनमाली पैलेस, कांटाबांजी में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, पूर्व जोन–2 द्वारा आयोजित पूर्वोदय–2026 जोनल कॉन्फ्रेंस का एवं गरिमामय आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि गणेश राम खूंटिया (वन व पर्यावरण मंत्री) रहे। विशिष्ट अतिथियों में नवीन जैन (विधायक, टिटिलागढ़), लक्ष्मण बाग (विधायक, कांटाबांजी) तथा शिवा महंती (प्रांतीय उपाध्यक्ष, भाजपा) शामिल रहे। फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत मांडोत, टीपीएफ राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कोठारी एवं जोन अध्यक्ष सुरेंद्र चौरड़िया, ईस्ट जॉन 2 अध्यक्ष प्रवीण सिरोहिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। आध्यात्मिक सत्र में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका डॉ. निर्वाण प्रज्ञा जी एवं समणी मध्यस्थ प्रज्ञा जी ने संघ पुरुष चिरायु हो विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के विभिन्न तकनीकी एवं वैचारिक सत्रों में बिलासपुर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज गौतम चौरडिया ने पूर्वोदय–2026, अधिवक्ता राज सिंघवी (टीपीएफ आरबीट्रेटर) ने कारगर वसीयतनामा, मनोज जैन (अध्यक्ष, उड़ीसा प्रांतीय सभा), टीपीएफ राष्ट्रीय ट्रस्टी शंकर प्रशाद जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट संभव डागा ने पारिवारिक न्यास, रितु चौरडिया नई सोच नई दिशा एवं सौर ऊर्जा में व्यावसायिक अवसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रतीक बथवाल ने डिजिटल परिवर्तन, चार्टर्ड अकाउंटेंट संभव डागा एवं मानवीय सामर्थ्य तथा आनंद सोनी ने संपत्ति सृजन विषय पर सारगर्भित प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें श्रोताओं ने अत्यंत सराहा। सायंकाल आयोजित भिक्षु भजन संध्या में श्रद्धानिष्ठ गायक कमल सेठिया की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।