संस्थाएं
सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन
रिसड़ा। आरोग्यम प्रोजेक्ट के तहत 'विश्व कैंसर जागरूकता दिवस' के विशेष अवसर पर मातृ सदन हॉस्पिटल, रिसड़ा में 'सरवाइकल कैंसर स्क्रीनिंग (Pap Smear Test)' शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंगलाचरण: कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डॉ. रशमी का भावभीना स्वागत किया गया। गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर सभा अध्यक्ष प्रदीप महनोत एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति से बहनों का उत्साहवर्धन किया।