निःशुल्क मधुमेह एवं रक्तचाप जांच शिविर

संस्थाएं

राजाजीनगर।

निःशुल्क मधुमेह एवं रक्तचाप जांच शिविर

राजाजीनगर। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर श्रीरामपुरम द्वारा तेरापंथ धर्म संघ के 162वें मर्यादा महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क मधुमेह एवं रक्तचाप जांच शिविर का समायोजन विनस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। इस अवसर पर राजाजीनगर विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री कर्नाटक सुरेश कुमार ने स्टाल पर पधारकर तेयुप सदस्यों से एवं स्टाफ से वार्तालाप कर शुभकामनाएं संप्रेषित की। राज्यसभा सांसद लहरसिंह सिरोहिया, अभातेयुप के अभूतपूर्व अध्यक्ष युवा गौरव विमल कटारिया, आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ सेवा केंद्र के अध्यक्ष ललित माण्डोत एवं अनेक सदस्यों ने तेयुप द्वारा संचालित मानव सेवा के उपक्रम की खूब सराहना करते हुए मंगलकामना संप्रेषित की। कुल 144 सदस्यों ने इसका लाभ लिया। तेरापंथ महिला मंडल राजाजीनगर द्वारा एटीडीसी -श्रीरामपुरम में आयोजित निःशुल्क कैंसर जांच शिविर की जानकारी भी संप्रेषित की गई। सुव्यवस्थित आयोजन करने में दीपाश्री, श्यामला एवं धनुश्री का अथक श्रम नियोजित रहा।