संस्थाएं
उपनिषद फिनाले का भावपूर्ण आयोजन
तेरापंथ भवन में कन्या मंडल द्वारा उपनिषद फिनाले का भावपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल (ABTKM) द्वारा परिकल्पित उपनिषद परियोजना के अंतर्गत तथा तेरापंथ महिला मंडल, हैदराबाद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उपनिषद कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में कन्याओं द्वारा अपने दादा-दादी के साथ बिताए गए स्नेहिल क्षणों पर आधारित एक मिनट के वीडियो प्रस्तुत किए गए। द्वितीय चरण में दादी के साथ चित्र साझा करते हुए उनसे सीखी गई पारंपरिक रेसिपी को प्रस्तुत किया गया।
तृतीय एवं अंतिम फिनाले चरण का आयोजन हिमायतनगर तेरापंथ भवन में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कन्याओं को अपने दादा-दादी से भावनात्मक रूप से जोड़ना एवं उनके साथ मूल्यवान समय बिताने की प्रेरणा देना था। कार्यक्रम में दादी–पोती के स्नेह, संस्कार और अनुभवों से भरे रिश्तों की सुंदर झलक देखने को मिली, तेरापंथ महिला मंडल की बहनों का भी सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम की संरक्षिका विमलेश सिंघी ने सरप्राइज़ दादी का खिताब जीतकर सभी को प्रसन्न किया। कार्यक्रम की सफलता में अंजू गोलचा, मनीषा सिंघी, मीनाक्षी सुराणा तथा तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा नामिता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।