संस्थाएं
स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन
अहमदाबाद। तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अहमदाबाद के एक पिछड़े विस्तार में सेवा, संवेदना और संस्कारों से परिपूर्ण स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा-कार्य के अंतर्गत स्लम एरिया के लगभग 150 बच्चों को उनकी शिक्षा को सशक्त बनाने हेतु स्टेशनरी किट (कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, बोर्ड आदि) वितरित की गई। इस कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद के अध्यक्ष प्रदीप बागरेचा, किशोर मंडल सह-प्रभारी राहुल बोराणा, संयोजक मनन बागरेचा, सह-संयोजक भुवल छाजेड़, दिलीप संकलेचा एवं खुश चोपड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।