सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

संस्थाएं

इरोड।

सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन

इरोड। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार इरोड तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन तेरापंथ भवन में रखा गया। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या पावन प्रभा जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभा अध्यक्ष, ट्रस्ट, तेरापंथ युवक परिषद के सभी पदाधिकारी इस अवेयरनेस प्रोग्राम में सम्मिलित हुए। साध्वीश्री जी ने बहनों को खान-पान की शुद्धता आहार बाजार के भोजन से बचने और कम से कम उपयोग करने की सलाह दी। डॉ चित्रा ने बहनों को सर्वाइकल कैंसर के मुख्य लक्षण, उसकी रोकथाम और वैक्सीनेशन आदि की जानकारी दी और बहनों को यह प्रेरणा दी कि अपनी बेटियां जो 9 से 14 साल के बीच में है सभी का वैक्सीनेशन करवाए और सभी विवाहित स्त्रियों को यह वैक्सीन लगवाना चाहिए ।मंत्री कविता सिंघी जी ने सभी का आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया।