ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

श्रीडूंगरगढ़।

ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीडूंगरगढ़। आध्यात्मिक वातावरण के साथ ऐतिहासिक रूप से ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। इस अनूठी प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया और 10 राउंड में अपने टीम वर्क, आध्यात्मिक ज्ञान, सूझ-बूझ एवं विवेक के माध्यम से विभिन्न स्तरों को पार करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साध्वी संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी जी द्वारा मंगल पाठ का श्रवण कराकर पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया व सह संयोजक विशाल बोथरा द्वारा किया गया। अध्यक्ष विक्रम मालू ने कहा कि साध्वीश्री की प्रेरणा से श्रीडूंगरगढ़ में अनेक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी कार्य संपन्न हुए हैं। साध्वीश्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।