निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टेस्ट कैंप का आयोजन

संस्थाएं

यशवंतपुर।

निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर टेस्ट कैंप का आयोजन

यशवंतपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल यशवंतपुर के तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर कैंप का आयोजन हुआ । इसका उद्घाटन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की सहमंत्री मधु कटारिया, मुख्य अतिथि बी जे पी मल्लेश्वरम वार्ड अध्यक्ष गौतम मुथा, परिषद अध्यक्ष धर्मेश डूंगरवाल,द्वारा हुआ। अध्यक्ष रेखा पितलिया ने सभी का स्वागत किया। मधु कटारिया ने कहा पूरे भारत वर्ष मे एक समय पर एक साथ कैंसर कैंप का आयोजन हो रहा है। डॉ तृप्ति कुलकर्णी ने कहा इस बीमारी को हरा सकते हैं। मंडल द्वारा होस्पिटल के सहयोग हेतु सर्टिफिकेट व सम्मान दिया गया। मंत्री टीना पितलिया ने आभार व्यक्त किया। प्रथम चरण मे लगभग 100 बहिनो का परिक्षण हुआ।