कलेक्ट एंड डोनेट सेवा कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

श्रीडूंगरगढ़।

कलेक्ट एंड डोनेट सेवा कार्यक्रम का आयोजन

श्रीडूंगरगढ़। नववर्ष की शुभ शुरुआत सेवा भाव के साथ करते हुए तेरापंथ युवक परिषद् एवं किशोर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्रीडूंगरगढ़ में एक विशेष “कलेक्ट एंड डोनेट” सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न क्षेत्रों का सर्वे कर यह सुनिश्चित किया गया कि सेवा वास्तविक आवश्यकता वाले स्थानों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। इसी सुविचारित योजना एवं टीमवर्क के साथ यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के कलैक्शन के दौरान तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मंडोत एवं उनकी पूरी टीम ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए परिषद् के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।