मर्यादा महोत्सव पर क्वेस्ट प्रतियोगिता के विविध आयोजन

संस्थाएं

मदुरै

मर्यादा महोत्सव पर क्वेस्ट प्रतियोगिता के विविध आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित “मर्यादा क्वेस्ट (ग्रुप क्विज) चलो खोजें मर्यादा का मर्म” प्रतियोगिता का आयोजन मदुरै तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन, मदुरै में किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित यह क्विज प्रतियोगिता अत्यंत रोचक, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रही। उक्त जानकारी तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा दीपिका फूलफगर एवं सभा निवृतमान अध्यक्ष अशोक जीरावला ने दी।