संस्थाएं
मर्यादा महोत्सव पर क्वेस्ट प्रतियोगिता के विविध आयोजन
मर्यादा महोत्सव के प्रथम दिवस पर शिवकाशी में अभातेमम द्वारा निर्देशित क्वेष्ट कार्यक्रम “आओ मर्यादा के मर्म को समझें” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अंत में दोनों टीमों के अंक बराबर रहे। सभी बहनों का मत था कि ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम और अधिक होने चाहिए। उक्त जानकारी मंत्री कुसुम बैद ने दी।