सीपीएस कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

उधना।

सीपीएस कार्यशाला का आयोजन

तेयुप उधना द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में सीपीएस फॉर लीडरशिप एंड एक्सीलेंस के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद्-उधना द्वारा सात दिवसीय कॉंफिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का आयोजन 19 से 25 जनवरी 2026 तक किया गया। तेयुप उधना के अध्यक्ष कमलेश बाफना की अध्यक्षता में कॉंफिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का दीक्षांत समारोह 25 जनवरी दोपहर 3:30 बजे से तेरापंथ सभा भवन उधना में भव्य आगाज हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में तेरापंथ टाइम्स के संपादक जयेश मेहता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा उधना के अध्यक्ष निर्मल चपलोत की उपस्तिथि रही। तेरापंथ युवक परिषद उधना के निवर्तमान अध्यक्ष गौतम आंचलिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सीपीएस नेशनल प्रशिक्षक के रूप में सूरत से भव्य बोथरा हमारे बीच थे। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, विजय गीत का संगान तेयुप उधना एवं किशोर मंडल उधना के सदस्यों द्वारा दिया गया एवं श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन मुख्य अतिथि जयेश मेहता ने किया। तेयुप उधना के अध्यक्ष कमलेश बाफना ने सभी अतिथि, संभागी एवं श्रावक समाज का हार्दिक स्वागत किया।
दीक्षांत समारोह में संभागी के रूप में कुल 32 संभागियो ने विभिन्न-विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। संभागियों के परिजनों ने भी उत्साहवर्धन हेतु अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई। सात दिवसीय इस कार्यशाला में ट्रेनर के रूप में नवीन बच्छावत, दिव्यांश जैन, एवं भव्य बोथरा का मुख्य सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यशाला को सफल बनाने में संयोजक ऋषभ मांडोत, भाविन संचेती, स्मित चोरड़िया, अमित बडोला एवं पूरी तेयुप की टीम का विशेष श्रम रहा। इस सात दिन के प्रशिक्षण में लोगों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर प्रस्तुति देना सीखा और इसमें सकल जैन समाज के लोगो की भागीदारी रही। कार्यक्रम के सभी संभागी और उनके परिवार जन ने खूब-खूब अनुमोदना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की परिषद परिवार से विनम्र प्रार्थना की। संभागियों को अंत में सम्मानित किया गया। आभार तेयुप उधना के मंत्री अनिल सिंघवी ने किया।