कन्वोकेशन और मेडल समारोह का हुआ आयोजन

संस्थाएं

हैदराबाद।

कन्वोकेशन और मेडल समारोह का हुआ आयोजन

सिकंदराबाद तेरापंथ सभा के तत्वावधान में आज डीवी कॉलोनी भवन में कन्वोकेशन और मेडल समारोह का आयोजन किया गया। आंध्रा तेलंगाना की आंचलिक संयोजिका सीमा दस्सानी ने स्वागत भाषण से आगंतुकों का स्वागत किया। सभा के अध्यक्ष सुशील संचेती ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रशिक्षिकाओं के द्वारा स्वागत गीतिका का गान किया गया। तारनाका और काचीगुड़ा ज्ञानशाला के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। 39 बच्चों ने हैदराबाद लेवल पर टॉप किया। 39 बच्चों ने भाग 5 पूर्ण कर लिया है। उन बच्चों का केप और सेश पहना कर सम्मान किया गया। बेस्ट ज्ञानशाला का अवार्ड हाइटेक सिटी ज्ञानशाला को मिला। इंटर गेम प्रतियोगिता के अंतर्गत काफी ज्ञानशालाओं ने अपने गेम बनाकर सबमिट किया। कार्यक्रम का संयोजन उषा सुराणा ने किया। परीक्षा व्यवस्थापक सरिता नखत ने कन्वोकेशन और टॉपर्स बच्चों को स्टेज पर सम्मान के लिएआमंत्रित किया। कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष सुशील संचेती की गरिमामयी उपस्थिति रही। जूली बैद के आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।