संस्थाएं
विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देश पर साउथ कोलकाता महिला मंडल ने तेरापंथ भवन, हेल्थ प्वाइंट नर्सिंग होम, आइरिस हॉस्पिटल व रेड स्टार एसोसिएशन क्लब में पैप-स्मीयर टेस्ट कैंप आयोजित किए। तेरापंथ भवन में पल्स डायग्नोस्टिक लैब की सीओओ श्रीमती सुनयना बिहानी, रोटेरियन डॉ. रीना मालपानी, डॉ. अपर्णा व डॉ. सुप्रतीक विश्वास एवं नर्सिंग व सपोर्टिंग स्टाफ़ शामिल हुए। हेल्थ प्वाइंट मल्टी स्पेशियलिटी नर्सिंग होम में डॉ उर्मिला कुंडलिया एवं उनकी टीम की देख रेख में पैप-स्मीयर टेस्ट किया गये। डॉक्टर अनुराधा एवं डॉक्टर मेघा की देख रेख में पैप स्मीयर स्क्रीनिंग टेस्ट किये गया। अध्यक्ष बिंदु डागा के सशक्त निर्देशन तथा सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से साउथ कोलकाता महिला मंडल ने 200+ के लक्ष्य को हासिल करते हुए कुल 224 महिलाओं की टेस्टिंग करवाई।