विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल  कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

गुवाहाटी

विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, गुवाहाटी द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर पेप स्मियर जांच शिविर का आयोजन तेरापंथ धर्मस्थल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। मुख्य अतिथि रत्ना सिंह (उपाध्यक्ष, भाजपा, असम प्रदेश एवं वार्ड संख्या 31 की पार्षद) व सभी गणमान्य व्यक्तियों को मंच पर सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया। महिला मंडल अध्यक्षा सुशीला मालू द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।महिला मंडल की बहनों द्वारा पधारे हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का फुलाम गमछा व उपहार देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि रत्ना सिंह ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के लिए नियमित सर्वाइकल कैंसर की समय पर पहचान तथा रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डाला एवं डॉ. सुप्रिया हजारिका ने जानकारी दी कि महिलाओं के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है तथा समय पर जांच करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। इस अवसर पर अभातेममं की कार्यकारिणी सदस्य सुनीता गुजरानी एवं विशेष आमंत्रित सदस्य शिखा बोथरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में कुल 87 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री सुचित्रा छाजेड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में ममता घोड़ावत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।