संस्थाएं
विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सम्पूर्ण भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु पैप स्मीयर (सर्वाइकल कैंसर) स्क्रीनिंग अभियान का व्यापक आयोजन किया गया।अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रोग की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर जीवन की रक्षा करना रहा। इसी क्रम में तेरापंथ किलपॉक महिला मंडल ने अत्यंत सराहनीय योगदान देते हुए 13 केंद्रों पर सफलतापूर्वक जांच शिविर आयोजित किए। मंडल की अथक मेहनत एवं सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए कुल 802 पैप स्मीयर स्क्रीनिंग टेस्ट संपन्न किए गए। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अशोक परमार, उनकी टीम के मंत्री वनीता नाहर, राजकुमारी दुगड , राज नाहर, तथा डॉ. विमला सोहनराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। परियोजना चिकित्सकों डॉ. शालिनी ललित कुमार एवं डॉ. नीलू कैलाश मांडोत को उनके निःस्वार्थ, समर्पित एवं मानवीय सेवाभाव के लिए विशेष धन्यवाद एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।