विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

मध्य कोलकाता

विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशित समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल, द्वारा सर्वाइकल कैंसर Pap Smear Screening (निशुल्क जाँच) Dr. Lalpath Labs, सिन्थी मोड़, बी.टी. रोड, कोलकाता में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. प्रीति बनर्जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल मध्य कोलकाता की अध्यक्ष सपना बिरमेचा एवं कोषाध्यक्ष सरोज नाहाटा द्वारा डॉ. प्रीति बनर्जी का दुपट्टा एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। करीबन 103 बहनों ने उत्साहपूर्वक Pap Smear जाँच करवाई।