संस्थाएं
विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर में नारी शक्ति को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से मुक्त एवं निरामय बनाने के उद्देश्य से तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा दिनांक 4 फरवरी 2026 को विजयनगर स्थित श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन ट्रस्ट भवन में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान "आरोग्यम्" के अंतर्गत नि:शुल्क पेप्स मेर स्क्रीनिंग जांच शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षा महिमा पटवारी ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया तथा इस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि यदि आज हम जागरूक रहकर यह जांच करवा देंगे तो भविष्य में अपने अपने बच्चों एवं संपूर्ण नारी जाति के लिए उत्थान का कार्य होगा। इस कैंप में शंकरा हॉस्पिटल से डॉक्टर शुभश्री टी. ने कहा दुनिया में सर्वाइकल कैंसर चौथे नंबर पर आता है। विजयनगर महिला मंडल ने यह जो कदम उठाया है वह बहुत ही सार्थक है । बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है। शंकरा हॉस्पिटल से श्रीनिवास एवं नटुस हॉस्पिटल से श्रीकांत का कैंप के आयोजन में विशेष सहयोग रहा। अभातेममं सह मंत्री मधु जी कटारिया ने शिविर आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।