संस्थाएं
विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन
विश्व कैंसर दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में समृद्ध राष्ट्र योजना के तहत औरआरोग्यम प्रोजेक्ट के अंतर्गत,तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद द्वारा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन दो स्थानों पर किया गया। पहला महावीर होस्पीटल व सिओन कैंसर क्लीनिक के सहयोग से महावीर होस्पीटल में तथा दूसरा यशोदा हास्पीटल के सहयोग से डी वी कोलोनी,तेरापंथ भवन, सिकंदराबाद में लगाया गया। तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद की अध्यक्ष नमिता सिंघी ने आगंतुक सभी मेहमानों का स्वागत किया। डाक्टर ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी सभी बहनों को प्रदान की।इस अवसर पर तेरापंथ सभा , अणुव्रत समिति, जीटो हैदराबाद लेडीज विंग, चंदनबाला महिला मंडल की संरक्षिका निर्मला बरमेचा , महावीर हाॅस्पीटल की ट्रस्टी डॉ आशा आदि की उपस्थिति रही। दोनों स्थानों पर मिलाकर लगभग 200 महिलाओं का निःशुल्क पेप स्मियर टेस्ट किया गया।