विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

तिरुपुर

विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

आ.भा.ते.म.म. के तत्वाधान में तिरुपुर महिला मंडल के द्वारा आयोजित आरोग्यम कार्यशाला के अन्तर्गत वर्ल्ड कैंसर डे पर पेप स्मीयर कैंसर टेस्ट आयोजित किया गया। स्वागत वक्तव्य अध्यक्षा सारिता शामसुखा द्वारा किया गया ।प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी आ.भा.ते.म.म.की कार्यकारणी सदस्या अनिता बारड़िया द्वारा दी गई। यह screen test कैम्प रेवती हॉस्पिटल की पूर्ण देखरेख में तिरुपुर महिला मंडल द्वारा निः शुल्क आयोजित किया गया। इस जाँच में तिरुपुर कि अन्य संस्था कि स्थानीय बहनों ने भी जाँच कराई ।तिरुपुर महिला मण्डल द्वारा 64 बहिनों की निःशुल्क जाँच कराई गई। कार्यक्रम में सभा ,युवक परिषद के भी पधादिकारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कोषाध्यक्ष श्वेता कोठारी और आभार सहमंत्री पूनम कोठारी द्वारा किया गया।