विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

साउथ हावड़ा

विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में समृद्ध राष्ट्र योजना के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस के पावन अवसर पर नारी शक्ति को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से मुक्त कर स्वस्थ जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से तेरापंथ महिला मंडल, साउथ हावड़ा द्वारा साउथ हावड़ा स्थित EYORA Clinic में “आरोग्यम्” अभियान के अंतर्गत PAP SMEAR SCREENING जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के पावन उच्चारण के साथ हुआ। मंत्री बहन लक्ष्मी गिड़िया ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों एवं बहनों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर EYORA Clinic के डॉ. सुनील सुराणा एवं डॉ. इन्दु सुराणा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने शिविर आयोजन हेतु स्थान एवं पूर्ण सहयोग प्रदान किया। डॉ. इन्दु सुराणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 से 25 वर्ष की महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिससे भविष्य में इस बीमारी से सुरक्षित रहा जा सकता है। शिविर में जांच कार्य में सहयोग देने वाले सभी डॉक्टरों एवं उनकी टीम का दुपट्टा एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री बहन लक्ष्मी गिड़िया द्वारा किया गया। इस जांच शिविर में 125 बहनों ने अपनी जांच कराकर स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया।