विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

इचलकरंजी

विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल निर्देशित विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में “आरोग्यम” (जिसमें PAP SMEAR CANCER TEST किया गया) का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल, इचलकरंजी ने आज सफलता पूर्वक किया| कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुआ| प्रमुख वक्ता व अतिथि डॉ रेशमा सूरज पवार ( Director of Kolhapur Cancer Center) ने कैंसर के बारे में सविस्कृत जानकारी दी और सभी से विशेष आवाहन किया कि आम तौर पर महिलाएँ जो यह टेस्टिंग करने से घबराते है, उन्हें बिलकुल न घबराकर जागरूकता के साथ करवाना चाहिए| आज cancer का इलाज सहज हो गया है और समय से पता चलने से आसानी से इसका इलाज हो जाता है| उनका मार्गदर्शन से सभी में एक नया उत्साह देखने मिला| उनके प्रेरणा व सभी के श्रम से 176 महिलाएँ टेस्टिंग किये | अध्यक्षा विजया देवी बालर ने अपने स्वागत भाषण में एक नयी सोच का स्वागत करने का आवाहन किया| अभातेमम कार्यकारिणी सदस्य व इस कार्यक्रम की सहसंयोजिका जयश्री जोगड़ ने दी | इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री अशोकजी बाफना, तेयुप अध्यक्ष अनिल छाजेड, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सुरेंद्र छाजेड़ आदि उपस्थित थे| कार्यक्रम का संचालन सचिव समता चोपड़ा ने किया और आभार ज्ञापन सह संयोजिका नीता महेंद्र छाजेड ने किया।