विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

मदुरै

विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन एवं आरोग्यं प्रोजेक्ट के अंतर्गत मदुरै तेरापंथ महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में निःशुल्क पैप स्मियर (Pap Smear) स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अपोलो हॉस्पिटल, मदुरै के अनुभवी चिकित्सकीय दल की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। मंडल की अध्यक्षा दीपिका फुलफगर ने अपोलो हॉस्पिटल की ओर से डॉ. हेलेन, नर्सिंग स्टाफ का स्वागत एवं सम्मान करते हुए उनके सहयोग के लिए खूब-खूब धन्यवाद ज्ञापित किया। विशेष कर अपोलो हॉस्पिटल सी.ओ.ओ. श्री निखिल तिवारी एवं MHC हेड राजेश का भी खूब खूब धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. हेलेन ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए पैप स्मियर जांच के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बताया कि यह जांच महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है और इसे प्रत्येक 2 से 3 वर्ष में अवश्य करवाना चाहिए। शिविर में स्थानीय क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 57 महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई। उपाध्यक्षा रेखा दुगड़ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।