विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

संस्थाएं

जसोल

विश्व कैंसर दिवस पर निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर के विभिन्न आयोजन

अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा अध्यक्ष ममता मेहता की अध्यक्षता में आरोग्यम प्रोजेक्ट के तहत, पेप्स मियर सर्विक्स सर्वाइकल कैंसर निःशुल्क टेस्ट केम्प का आयोजन किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा पालीवाल द्वारा मोटिवेशनल स्पीच दी गई। साथ ही केंसर रोग की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में लगभग 100 महिलाओ ने अपनी टेस्टिंग करवाई। कार्यक्रम में अभातेममं विशेष आमंत्रित सदस्य सारिका बागरेचा, महासभा कार्यकारिणी सदस्य गौतमचन्द सालेचा, जसोल चिकित्सा प्रभारी डॉ. विक्रमसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष रक्षा सालेचा ने किया तथा सभी के सहयोग के आभार ज्ञापन किया।