प्रतिभाशाली ज्ञानार्थियों को किया गया सम्मानित

संस्थाएं

टी दासरहल्ली।

प्रतिभाशाली ज्ञानार्थियों को किया गया सम्मानित

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ठाणा 2 के मंगल सानिध्य में टी दासरहल्ली बैंगलोर द्वारा ज्ञानशाला की ज्ञानार्थियों को शिशु संस्कार बोध भाग 1 से 5 तक वर्ष 2025 परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किया गया। डॉ मुनि पुलकित कुमारजी ने ज्ञानार्थियों को आशीर्वाद दिया तथा उपस्थित श्रावक समाज को ज्ञानशाला में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भेजने का आवाहन किया। ज्ञानर्थियों को डिंपल चावत की तरफ से पुरस्कार दिया गया इस कड़ी में शिशु संस्कार बोध भाग 1 में प्रथम स्थान चहक कोठारी ने 96%, भाग 2 में सम्यक जैन ने 99%, भाग 3 में तन्मय चावत ने 99%, भाग 5 में अनाया बाबेल ने 93% तथा तानिया जैन ने 91% अंक प्राप्त करने पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ महासभा ज्ञानशाला प्रकोष्ठ की तरफ से भेजे गए प्रमाण पत्र दिये गये। इस अवसर पर टी दासरहल्ली ज्ञानशाला संयोजिका गीता बाबेल तथा प्रशिक्षिका डिंपल चावत नम्रता पितलिया दीपिका गांधी के साथ रोहित कोठारी,दिनेश मरोठी, राकेश पोकरणा आदि उपस्थित थे।