स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

संस्थाएं

जसोल

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जसोल। महावीर इंटरनेशनल वर्धमान बालोतरा, तेरापंथ सभा, तेरापन्थ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत समिति जसोल के सयुक्त तत्वावधान में विश्वस्तरीय थायरोकेयर लेब मुम्बई द्वारा विशाल दो दिवसीय संपूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय पुराणा ओसवाल भवन जसोल में आयोजित हुआ। शिविर सयोंजक कान्तिलाल ढ़ेलडिया, प्रवीण भंसाली एवं तरुण भंसाली ने बताया कि जांच रिपोर्ट हेल्थ ऐक्सफर्ड द्वारा विशेष जांचे की गई। इस दो दिवसीय शिविर में कुल 38 मरीजों की संपूर्ण जांच की गई। जिसमें विटामिन, हार्ट, कॉलेस्ट्रॉल, लिवर, किडनी, शुगर, खुन की कमी, जोडो में दर्द सम्बंधित विभिन्न तरह की महत्वपूर्ण जांचे की गई। इस शिविर को सफल बनाने में संस्थापक पवन नाहटा, सरंक्षक डॉ. जी.सी. वडेरा, क्लब अध्यक्ष अशोक चौपड़ा तेरापंथ सभा अध्यक्ष भूपतराज कोठारी सहित सदस्यो ने सेवाएं दी।