संस्थाएं
वॉकथान 2026 सफल आयोजन
मरुधरा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, मरुधरा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर का एक कदम शिक्षा की ओर– वॉकथान 2026 सुधर्मा सभा,जैन विश्व भारती से शुरू होकर चौथी पत्ती होते हुए मंगलम हॉस्पिटल मार्ग से पहली पत्ती जैन विश्व भारती गेट से महाश्रमण विहार, प्रज्ञा निलियम होते हुए सम्मपोषनम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। देश के 100+ शहरों के साथ मरुधरा ने भी उत्साह, ऊर्जा एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट परिचय प्रस्तुत किया। प्रातः 7.15 बजे आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा मंगलपाठ सुनकर रैली प्रारंभ हुई। TPF पर्यवेक्षक मुनि रजनीश कुमार जी द्वारा प्रेरणा पाथेय प्रदान किया गया। इस वॉकाथॉन में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा शिक्षा के इस महाअभियान को सशक्त समर्थन प्रदान किया। यह आयोजन केवल एक वॉक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, समाजसेवा एवं प्रोफेशनल एकता का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम में आचार्य श्री महाश्रमण योगषेम वर्ष प्रवास व्यस्था समिति अध्यक्ष प्रमोद बेद, उपाध्यक्ष उम्मेद बोकाडिया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष समित मोदी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष शांतिलाल बेद, मंत्री राज कोचर, महिला मंडल सहमंत्री रेणु कोचर आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।