निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन

संस्थाएं

गोरेगांव, मुंबई।

निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन

गोरेगांव, मुंबई। अ.भा.ते.म.म.के तत्वाधान में गोरेगांव महिला मंडल के द्वारा आयोजित आरोग्यम कार्यशाला के अन्तर्गत वर्ल्ड कैंसर डे पर पेप स्मीयर कैंसर टेस्ट आयोजित किया गया। स्वागत वक्तव्य एवं प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी महिला मंडल अध्यक्षा डिंपल हिरण एवं मंत्री कल्पना चोरडिया द्वारा दी गईं। यह स्क्रीन टेस्ट कैम्प सौरभ मेडिकल हैल्थ केयर हॉस्पिटल के ट्रस्टी अशोक शाह डॉ आनंद आंदे डॉ साइली वानखेड़कर डॉ बिंदु सुधीर की पूर्ण देखरेख में गोरेगांव महिला मंडल द्वारा निः शुल्क आयोजित किया गया। इस जाँच में गोरेगांव कि अन्य संस्था कि स्थानीय बहनों ने भी जाँच कराई। महिला मण्डल द्वारा 82 बहिनों की निःशुल्क जाँच कराई गई। कार्यक्रम में सभा से मंत्री सुरेश ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष पारस सांखला, एवं समस्त तेरापंथ समाज और महिला मण्डल की बहिने उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन कांता सिसोदिया द्वारा किया गया।