कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य आयोजन

संस्थाएं

लिलुआ।

कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य आयोजन

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा–3 के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद् लिलुआ द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण लिलुआ तेरापंथ सभा भवन में आयोजित किया गया। बाल मुनि कुणाल कुमार जी ने गीतिका का संगान कर सभी को मोहित किया। कार्यक्रम में मुनिश्री जी ने युवाओं को प्रेरणा देते हुए कार्यकताओं के उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठन के निर्माण हेतु सक्षम कार्यकर्ता नींव के पत्थर के समान होता है।
मुनिश्री जी ने सफल कार्यकर्ता के गुणों के बारे बताया। त्याग,शील,नैतिक आचरण, सहनशीलता, सरलता, सहजता, उदारता इन सभी गुणों से ही एक अच्छा कार्यकर्ता तैयार होता है। कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष अमित नाहटा ने स्वागत वक्तव्य से सभी का अभिनंदन किया और मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की उन्होंने तेयूप लिलुआ को ये कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर प्रदान किया। तेरापंथ किशोर मंडल के सदस्य सिद्धांत बागरेचा ने मंच संचालन कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। परिषद् के संगठन मंत्री संयम सेठिया ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।