संस्थाएं
भिक्षु धम्म जागरण का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के द्वारा मालू भवन में विशाल एवं भव्य भिक्षु धम्म जागरण का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर साध्वी संगीतश्रीजी एवं साध्वी डॉ. परमप्रभाजी जी के सानिध्य में भिक्षु नाम के महत्व, उनके आदर्शों तथा धम्म जागरण के भावों पर प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए। समस्त जनसमुदाय का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।