संस्थाएं
आध्यात्मिक ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
इचलकरंजी। आचार्य श्री महाश्रमणजी के विद्वान सुशिष्य डॉ. मुनि आलोक कुमारजी एवं सहवर्ति मुनि हेमकुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद इचलकरंजी द्वारा आयोजित आध्यात्मिक फीफा चैंपियनशिप ज्ञानशाला के बच्चों के लिए एवं आध्यात्मिक क्रिकेट प्रतियोगिता श्रावक श्राविका के लिए मुनिश्री जी के सानिध्य में एक नए आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरो के साथ संपन्नता हुई। इस प्रतियोगिता में बच्चों, श्रावक समाज ने बहुत ही उत्साह पूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने प्रतियोगिता में संभागियों को शुभेच्छा दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री अंकुश बाफना ने किया साथ ही प्रतियोगिता में संभागियों का एवं श्रावक श्राविकाओं का आभार ज्ञापन किया।