संस्थाएं
जप अभ्यर्थना 2.0 के माध्यम से अखंड जप का आयोजन
राजाजीनगर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर ने जप अभ्यर्थना 2.0 का कार्यक्रम आयोजित किया। महायज्ञ में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री डॉ पुलकितकुमारजी ठाणा - 2 का सानिध्य प्राप्त हुआ जिनकी प्रेरणा से जाप सफलतम पूर्वक संपन्न हुआ। मुनिश्री ने अपनी प्रेरणादायक वाणी द्वारा यह जानकारी दी कि अभातेयुप द्वारा इस कार्य से युवाओं को अध्यात्म की धारा से जोड़ने के लिए तप व जप के माध्यम से अच्छा प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय श्रावक-श्राविका समाज ने आराध्य के प्रति अभ्यर्थना व्यक्त करते हुए जप सहित सामायिक में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सभा परिवार, महिला मण्डल परिवार का भी जप में विशेष सहयोग रहा।अखण्ड जप में कुल 175 सदस्यों ने भाग लिया।