संस्थाएं
2027-28 प्रवास हेतु केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन
दिल्ली। परमपूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के 2027-28 के प्रवास हेतु गठित प्रवास व्यवस्था समिति के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन रविवार 15 फरवरी 2026 को शासनश्री मुनि विमल कुमारजी, बहुश्रुत मुनि उदित कुमारजी, डा० मुनि अभिजित कुमार जी आदि 9 संतों के सान्निध्य और मंगलपाठ श्रवण के पश्चात प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन पटावरी के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष महेन्द्र नाहटा, प्रधान ट्रस्टी सुरेश गोयल, प्रवास समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंग बोथरा व महामंत्री सुखराज सेठिया की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम में महासभा उपाध्यक्ष संजय खटेड, प्रवास समिति उपाध्यक्ष राजकुमार नाहटा, दिल्ली सभा महामंत्री प्रमोद घोड़ावत, उपाध्यक्ष विमल बैगानी व बाबूलाल दुगड मंत्री विकास बोथरा,कार्यालय मंत्री कविता बरडिया सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।