वॉकथोन 2026 का आयोजन

संस्थाएं

नागपुर।

वॉकथोन 2026 का आयोजन

नागपुर। टीपीएफ द्वारा स्थानीय सदस्यों को सुबह की सैर तथा चाइल्ड एजुकेशन के प्रति जागरूक करने लिए वॉकथोन 2026 का आयोजन किया गया। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अध्यक्ष राहुल कोठारी ने SHINE एवं आचार्य महाप्रज्ञ शिक्षा सहयोग योजना के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात सैर करने वालों का काफिला तेरापंथ भवन से पैदल मार्च करते हुए करीब 3 किलोमीटर वॉकथोन करके अंबेडकर गार्डन पहुंचा और वापस तेरापंथ भवन में आकर समापन हुआ। कुल 65प्रतिभागियो ने वॉकथोन पूर्ण किया। अंबेडकर गार्डन पहुंचने पर मधु रावल द्वारा फिटनेस सेशन लिया गया| संयोजक मधु डागा व उनकी टीम के प्रयासो से प्रोग्राम संपन्न हुआ। आभार ज्ञापन टीपीएफ मंत्री विवेक पारख ने किया।