ज्ञानशाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

तोशाम।

ज्ञानशाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा एवं राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अंतर्गत तोशाम ज्ञानशाला द्वारा ज्ञानशाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। ज्ञानार्थी देवांश जियांश नैतिक व हार्दिक ने सामूहिक रूप से वर्णमाला गीत सुनाया। ज्ञानशाला के बच्चों ने 'सपनों को सच करें गुरुवर ज्ञानशाला में' गीत की सामूहिक रूप से प्रस्तुति दी। उपासिका मंजू जैन ने 'संघ हमारा प्राण है' गीत से प्रारंभ करते हुए कहानी के माध्यम से ज्ञानशाला के महत्व को बताया। ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं ने 'प्यारे बच्चों तुम ज्ञानशाला आओ' गीत का सुमधुर संगान किया। ज्ञानार्थी युक्ति, कुनाल, नैतिक हार्दिक, गरिमा, खुशी व भूमि ने कविता, कहानी, लोगस्स पाठ, ज्ञानशाला प्रतिज्ञा,नमस्कार मुद्रा व तेरापंथ की मौलिक मर्यादाओं के माध्यम से पृथक-पृथक अभिव्यक्ति दी। ज्ञानार्थी गरिमा, खुशी, भूमि, लक्षित व अंश ने लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। मुख्य प्रशिक्षिका कमलेश जैन ने ज्ञानार्थी वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट सुनाया एवं ज्ञानशाला की सभी गतिविधियों की जानकारी देते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। आशु कवि पंकज जैन ने स्वरचित मुक्तकों के माध्यम से स्थानीय ज्ञानशाला की विशेषताओं का वर्णन किया। तेरापंथ सभा के मंत्री शंकर जैन, शिक्षक पंकज जैन ज्ञानशाला संयोजक नीरज जैन ने ज्ञानार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। ज्ञानशाला संयोजक नीरज जैन ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षिका ज्योति जैन ने किया।