भिक्षु साधना केन्द्र में संतों का आध्यात्मिक मिलन

संस्थाएं

जयपुर।

भिक्षु साधना केन्द्र में संतों का आध्यात्मिक मिलन

जयपुर। श्याम नगर स्थित भिक्षु साधना केन्द्र में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के संतों का आध्यात्मिक मिलन हुआ। जयपुर में प्रवासित मुनि तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’ एवं मुनि संभव कुमार जी का इंदौर (मध्यप्रदेश) चातुर्मास करके आए संत अर्हत कुमार जी सहवर्ती संत भरत कुमार जी, मुनि जयदीप जी से आध्यात्मिक मिलन हुआ। समागत संतों के स्वागत में कार्यक्रम समायोजित हुआ। जिसमें संतों ने परस्पर प्रमोद भावना व्यक्त की। इस अवसर पर महिला समाज की और से सीमा नवलखा श्रावक समाज से अमृत लाल बैद, संदीप भंडारी आदि ने संतों के स्वागत में अपनी भावनाएं व्यक्त की।