आध्यात्मिक मिलन समारोह

संस्थाएं

चेन्नई।

आध्यात्मिक मिलन समारोह

तेरापंथ धर्मसंघ की विदुषी साध्वी सौमयशा जी आदि ठाणा 3 का पदार्पण प्रकाश चंद मुथा के निवास स्थान से ओम रोड,किलपॉक क्षेत्र में स्थित पुखराज बडोला के गेस्ट हाउस मधुबन में प्रवेश हुआ। जहां पर धर्म संघ की विदुषी साध्वी उदितयशाजी आदि ठाणा 4 विराज रहे है। दोनों सिंघाड़े का आध्यात्मिक मिलन ओमस रोड पर होने के पश्चात समारोह शांतिलाल कोठारी के निवास स्थान पर रखा गया।साध्वी उदितयशाजी आदि ठाणा 4, साध्वी सौमयशा जी आदि ठाणा 3 के सम्मुख स्वागतार्थ पधारी और चरणों में वंदन करते हुए हर्ष विभोर हो गए। साध्वी संगीतप्रभाजी के मधुर वाणी एवं मधुर धुन से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।साध्वी भव्ययशा जी ने मंच संचालन का कार्य संभाला। चेन्नई सभा अध्यक्ष अशोक खतंग ने स्वागत स्वर पेश किया। विमल चिप्पड़ ने साहूकारपेट ट्रस्ट बोर्ड की और से अपनी भावना व्यक्त करते हुए साहुकारपेट पधारकर अधिक समय तक विराजने की अर्ज की। साध्वी सरल प्रभाजी, साध्वी ऋषि प्रभाजी ने अपने ओजस्वी भाषा में अपना व्यक्तव्य पेश किया। साध्वी संगीत प्रभाजी, साध्वी भव्यायशाजी, साध्वी शिक्षा प्रभाजी ने गीतिका पेश की। साध्वी उदितयशाजी ने अपनी विलक्षण शैली में स्वागत स्वर पेश करते हुए तेरापंथ धर्मसंघ की महिमा को और पुष्ट करने का लक्ष्य रहे। साध्वी सौमयशा जी ने अपने प्रवचन में गुरुदेव की असीम कृपा से धर्म संघ आगे बढ़ रहा है।चेन्नई वासियों ने और विराजने की कृपा कराए ऐसी अर्ज की। विकाश सेठिया ने आभार ज्ञापन करते हुए अपनी बात की विस्तृत जानकारी पेश की।