संस्थाएं
रक्तदान शिविर का आयोजन
साउथ हावड़ा। मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत अभातेयुप की शाखा तेरापंथ युवक परिषद साउथ हावड़ा द्वारा स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के संगान से हुआ। परिषद के अध्यक्ष आदेश चौरड़िया ने उपस्थित सभी का स्वागत अभिनन्दन किया। रक्त दान में कुल 35 यूनिट का रक्त संग्रह हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक निशांत बैद, विनीत लोढ़ा, भरत भंडारी, सुमित बैद सहित कार्यसमिति सदस्य करण गोलछा, अजीत दुगड़, गौरव जैन का विशेष श्रम रहा।