जप-अभ्यर्थना 2.0 का आयोजन

संस्थाएं

बेंगलूरु।

जप-अभ्यर्थना 2.0 का आयोजन

बेंगलूरु। तेरापंथ समाज के युवा व किशोरों द्वारा जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 13 दिनों तक अखण्ड जाप का क्रम अनवरत संचालित हुआ। सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखने वाली संस्था तेरापंथ युवक परिषद बेंगलूरु द्वारा अपनी परिषदों के साथियों के माध्यम से दक्षिण जोन में (13 दिनों तक लगातार) जप अभ्यर्थना 2.0 के माध्यम से अखंड जाप का आयोजन करवाया गया। अभातेयुप अध्यक्ष पवन मांडोत के नेतृत्व एवं संकल्प शक्ति से इस जप को प्रारंभ किया गया। अध्यक्ष प्रसन्न धोका ने बताया कि तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक महामना आचार्य श्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष एवं तेरापंथ के विकास पुरुष गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के दीक्षा शताब्दी के पावन अवसर पर यह जप की अभ्यर्थना युवाओं एवं किशोरों द्वारा की गई। लगातार 156 घंटे जाप में जुड़े 300 से अधिक तेरापंथी युवा व किशोर तेरापंथ समाज के युवा व किशोरों द्वारा जप अभ्यर्थना 2.0 के अंतर्गत 13 दिनों तक अखण्ड जाप का क्रम अनवरत संचालित हुआ।