संस्थाएं
दीक्षांत समारोह का आयोजन
पनवेल। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में सीपीएस एकेडमी फ़ॉर लीडरशिप एण्ड एक्सीलेंस के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद् - पनवेल द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय कॉंफिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला के दीक्षांत समारोह का अभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चतरलाल मेहता (अध्यक्ष - तेरापंथी सभा, पनवेल), विशिष्ट अतिथि कमलेश भंसाली (जोनल इंचार्ज, अभातेयुप), सीपीएस के जोनल प्रशिक्षिका खुशी कोठारी, शाखा प्रभारी हेमंत धाकड़, तेयुप अध्यक्ष नरेंद्र गुंदेचा आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। सप्त दिवसीय सीपीएस कार्यशाला के 17 सम्भागीयों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी।