रिपोर्ट उपनिषद–3 का भव्य समापन

संस्थाएं

विजयनगर।

रिपोर्ट उपनिषद–3 का भव्य समापन

विजयनगर। रिपोर्ट उपनिषद–3 का भव्य समापन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुनि डॉ. पुलकित कुमार जी ठाणा-2 के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला मंडल उपाध्यक्ष सुमित्रा बरड़िया, मंत्री सरिता छाजेड तथा कार्यकारिणी सदस्य बरखा पुगलिया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। स्वागत भाषण कन्या मंडल संयोजिका खुशी मांडोत और महिला मंडल उपाध्यक्ष सुमित्रा बरड़िया द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन झानवी कवड़िया द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान अनेक ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें अंताक्षरी, पिक एंड स्पीक, शनिवार सामायिक, निबंध से तीर्थंकरों के नाम खोजने की गतिविधि तथा दादा-दादी और पोतियों के गुणों का आदान-प्रदान शामिल रहा। प्रवचन में पुलकित मुनिश्री जी ने कन्याओं को जीवन में प्रगति के लिए सहिष्णुता के साथ जीने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने आधुनिक एवं तकनीकी युग में भी अपने दादा-दादी के साथ समय बिताने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम ने दो पीढ़ियों के बीच स्नेह, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ किया।