अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

संस्थाएं

गुवाहाटी।

अणुव्रत स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, गुवाहाटी द्वारा स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में अणुव्रत स्थापना दिवस एवं अणुव्रत काव्यधारा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अणुव्रत झंडारोहण के साथ अणुव्रत गीत का संगान हुआ। कार्यक्रम के द्वितीय चरण का शुभारंभ अणुव्रत आचार संहिता के वाचन से हुआ। समिति के अध्यक्ष संजय चौरड़िया ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत - अभिनंदन करते हुए अणुव्रत दर्शन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च 1949 को सरदारशहर (राजस्थान) की धरती से युगद्रष्टा आचार्य श्री तुलसी ने एक महान आंदोलन का शंखनाद किया, जिसे हम 'अणुव्रत आंदोलन' के नाम से जानते हैं। समिति के परामर्शक कैलाश काबरा ने कहा कि अणुव्रत समिति से जुड़ने के पश्चात मेरे में काफी परिवर्तन आया है। मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवी एवं राजस्थान फाउंडेशन, असम के अध्यक्ष रतन शर्मा का परिचय स्मिता सुराणा ने दिया। उनका मोमेंटो, डायरी आदि से सम्मान किया गया। रतन शर्मा ने कहा कि आज का दिन संयम और चरित्र की भावना सिखाता है। उन्होंने अणुव्रत समिति को अपनी संस्था के साथ मिलकर वृहद कार्यक्रम कार्य करने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर अणुव्रत लेखक मंच के संयोजक सीए रतन अगरवाला की पुस्तक 'आत्मकथा - मेरी और आपकी' का उपस्थित अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।