संस्थाएं
आध्यात्मिक रंगों की होली का भव्य आयोजन
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित ज्ञानशाला की अध्यात्मिक रंगो की होली का कार्यक्रम नमस्कार महामंत्र से प्रारंभ हुआ। ज्ञानशाला गीत की प्रस्तुति ज्ञानार्थीयों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बृहद कोलकाता एवं दक्षिण बंगाल आंचलिक ज्ञानशाला सह-संयोजिका निधि कोचर, साउथ कोलकाता क्षैत्र संयोजक प्रकाश दुगङ, सह-संयोजिका जयश्री सुराणा एवं कार्यकारणी सदस्य नीतु बैद की उपस्थित में बच्चों द्वारा नवकार महामंत्र के रंगो की महत्व बताया ए वं निधि कोचर ने महामंत्र के पांच रंगो के छोटे-छोटे कार्डों द्वारा रंगो पर आधारित चीजों का संकल्प बच्चों के साथ-साथ उपस्थित सभा के सभी जनों को करवाया। मुख्य प्रशिकक्षिका सरोज पारख ने आध्यात्मिक रंगों की होली का महत्व बताया एवं प्रशिकक्षिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गयी। सभा के संगठन मंत्री अजय आनन्द पुगलिया ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। ज्ञानशाला संयोजक विनय सेठिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।