संस्थाएं
सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में विश्व कैंसर दिवस अवसर पर महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम समय पर पहचान और जागरूकता को लेकर देशव्यापी स्तर पर एक विशाल पेप्स में टेस्ट का अभियान चलाया गया। तेरापंथ महिला मंडल नागपुर द्वारा शहर में दो जगह सीताबर्डी मातृ सेवा संघ एंव श्री कृष्णा नगर गीता प्रेम नर्सिंग होम में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर की जांच कैंप का आयोजन किया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा प्रमिला मालू ने शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना एवं प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारी की पहचान कर समय रहते उपचार उपलब्ध कराना यह टेस्ट सर्व समाज की महिलाओं का कराया गया है। मातृ सेवा संघ के एम डी डॉ़. पुष्पा भावे ने मंडल की कार्यकारिणी बहनों और सभी महिलाओं को इस कैंसर की जानकारी देते हुए बताएं कि यह क्यों जरूरी है और यह भी कहा की अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल यह जो सेवा का कार्य नि:शुल्क कर रही है,बहुत पुण्य का कार्य है। Pep Smare टेस्ट 45 बहनों ने करवाया है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर कुसुम छाजेड़ वंदना सेठिया ने बहुत ही मेहनत व उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। डॉ. मेहरबानो कमाल द्वारा सेमिनार भी कराया गया ।डॉ. स्वाति मालपानी ने अपने गाइडेंस में टेस्ट करवाएं और बैनर का अवलोकन भी किया। श्रीमती मनीष नखत द्वारा वीडियो और फ्लायर बनाकर टेस्ट का प्रचार प्रसार किया गया । तेरापंथ महिला मंडल मंत्री श्रीमती सुमन मालू ने सभी का आभार में धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की सराहना की और सभी का उत्साह बढ़ाया।